डॉ अंबेडकर का पूरा जीवन 'लार्जर दैन लाइफ' का कैनवास है। इसमें वे एक अध्येता के रूप में, अध्यापक के रूप में, प्रशासक के रूप में, राजनीतिज्ञ के रूप में, समाज सुधारक के रूप में, विद्रोही कार्यकर्त्ता के रूप में, धर्माचार्य के रूप में और राष्ट्रभक्त नागरिक की भूमिका में नजर आते हैं।
संघर्षों की नजर से देखें तो अंबेडकर के जीवन के सबसे कोलाहलपूर्ण वर्ष 1925 से 1937 तक है। इस दौरान डॉक्टर अंबेडकर अमेरिका में अपनी पढ़ाई समाप्त कर चुके थे बड़ौदा नरेश के मिलिट्री सेक्रेटरी की नौकरी को छोड़ चुके थे मुंबई के कॉलेज के प्राध्यापक के रूप में अपनी सेवा दे चुके थे, कानून के जानकार बन गए थे और अपने अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, इतिहास तथा समाजशास्त्र की ट्रेनिंग का उपयोग उन्होंने धरातलीय बदलाव लाने के लिए करना शुरू कर दिया था।
साउथ बोरो कमेटी (1919) के समक्ष डॉक्टर अंबेडकर ने सार्वभौमिक मताधिकार को लेकर के अपना ज्ञापन प्रस्तुत किया था। 1925 में जब यूरोप में मंदी की शुरुआत हुई तो भारत की डगमगाती अर्थव्यवस्था के लिए "रॉयल कमिशन ऑन इंडियन करेंसी एंड फाइनेंस" का गठन किया गया। इस कमेटी के समक्ष डॉ अंबेडकर ने अपना विचार रखा; आश्चर्यजनक बात यह थी कि कमेटी के ज्यादातर सदस्य उनकी पुस्तक "इवोल्यूशन आफ पब्लिक फाइनेंस इन ब्रिटिश इंडिया" को पढ़ चुके थे और उससे बेहद प्रभावित थे बाद में इसी कमीशन की अनुशंसा पर भारत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुई।
अर्थशास्त्र में डॉक्टर अंबेडकर का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है और अमर्त्य सेन जैसे चोटी के अर्थशास्त्री उन्हें अर्थशास्त्र मैं अपना मार्गदर्शक पिता मानते हैं। उनके द्वारा दिए गए सिद्धांतों को एडम स्मिथ और रिकार्डो जैसे अर्थशास्त्रियों की श्रेणी में रखा जा सकता है। अपने शोध के दौरान ही उन्होंने इस बात को जोर देकर कहा था कि सोने की खरीद उत्पादनहीन निवेश है और इससे वास्तविक सेवाओं तथा वस्तुओं तरलता तथा महंगाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसे आज के समय में भी चरित्रार्थ होता हुआ देखा जा सकता है जब कोरोना महामारी के कारण सभी तरह के औद्योगिक उत्पादन और सेवाएं ठप्प पड़े हुए हैं उस वक्त भी सोने के मूल्य में रिकॉर्ड वृद्धि जारी है। यह भारत में भ्रष्ट वणिक व्यवस्था और घृणित पूंजीवाद का निकृष्टतम उदाहरण है।
उद्योग तथा भूमि को लेकर डॉ अंबेडकर की सोच एकदम स्पष्ट रूप से जनोन्मुखी थी; उनका मानना था कि सभी प्रमुख और आधारभूत उद्योग सरकार के नियंत्रण में होने चाहिए, पूरे देश में भूमि सुधार योजना कड़ाई से लागू की जानी चाहिए, भूमि वितरण और जमीन्दारी उन्मूलन को अपरिहार्य बताया और सामुदायिक कृषि व्यवस्था को समर्थन दिया था। इस लॉक डाउन में फंसे हुए बेबस मजदूरों को देखकर निजीकरण के खतरे ज्यादा स्पष्ट हो गए हैं और अंबेडकर के विचार समय बीतने के साथ बेहद प्रासंगिक नजर आने लगे हैं । यदि स्वास्थ्य जैसी आधारभूत सेवाओं को पिछले 20 सालों में निजीकरण के द्वारा ध्वस्त नहीं किया गया होता तो आप इतना "डरा सहमा भारत" नहीं देखते।
साइमन कमीशन के समक्ष अपने प्रतिवेदन में डॉक्टर अंबेडकर ने वंचित वर्गों की शिक्षा तथा संसाधनहीनता गुरुता के साथ प्रस्तुत कर दिया था। जिसका लाभ गोलमेज सम्मेलनों (१९३०-३२) में दोहरे मताधिकार के रूप में प्राप्त हुआ।
1937 के चुनाव में डॉ अंबेडकर के "इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी" ने महाराष्ट्र के 17 में से 12 आरक्षित सीटें, ०२ सामान्य सीटें जीती थी। इसके अलावा मध्य प्रांत में उनके दल के उम्मीदवारों ने अनेक स्थानों पर सफलता प्राप्त की थी। भारत के गवर्नर जनरल की कार्यकारिणी के डिफेंस सदस्य के रूप में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उनकी प्रबंधकीय क्षमता से प्रभावित होकर 1943 में उन्हें लेबर मिनिस्टर बनाया गया। उन्होंने अपने ज्ञान तथा अनुभव का उपयोग करते हुए भारत में आधारभूत बदलाव लाने वाले अनेक परियोजनाएं तथा नीतियां बनाई जिनमें दामोदर घाटी परियोजना, हीराकुंड बांध परियोजना, इम्प्लायमेंट एक्सचेंज, स्त्री-पुरूष समान वेतनमान, बीमा योजना, मातृत्व अवकाश जैसी ढ़ेरों काम बहुत कम समय में ब्रिटिश सरकार के सहयोग से किया।
भारत के सांप्रदायिक आधार पर विभाजन के खतरे को देखते हुए उन्होंने कहा था "राष्ट्रवाद तभी औचित्य ग्रहण कर सकता है जब लोगों के बीच जाति, नस्ल या रंग का अंतर बुलाकर उसमें सामाजिक भ्रातृत्व को सर्वोच्च स्थान दिया जाये।" अपने पुस्तक 'थॉट्स ऑन पाकिस्तान' में विभाजन के लिए हिंदू महासभा और मुस्लिम लीग जैसे कट्टर धार्मिक राजनीतिक दलों को उन्होंने उत्तरदाई बताया था और धार्मिक आधार पर स्थापित राज्य के खतरों की ओर भी संकेत किया था।
इस पुस्तक में उन्होंने राय जाहिर की थी कि यदि सांप्रदायिक आधार पर विभाजन होता है तो धार्मिक जनसंख्या का पूर्ण स्थानांतरण सुनिश्चित किया जाए। लेकिन भारत जैसे विविधता पूर्ण देश में यह संभव नहीं था इसलिए यह हो भी नहीं सका, फिर जब संविधान सभा में मुस्लिमों को दोयम दर्जे के नागरिकता देने की बात उठी तो डॉक्टर अंबेडकर ने इसका पुरजोर खंडन करते हुए अपना मत दिया कि "हमारे पड़ोसी देश किस प्रकार अपने नागरिकों के साथ व्यवहार करते हैं यह हमारा सरोकार नहीं, हम अपने नागरिकों को मानव गरिमा से युक्त जीवन देने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।" हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को नकारते हुए उन्होंने बता दिया था कि हिंदुत्व श्रेणीक्रम के विभाजन पर आधारित धर्म है अतः समानता और भाईचारा हिंदूवादी राष्ट्र के चरित्र में संभव ही नहीं है।
तब से लेकर आज तक सांप्रदायिकता और पाकिस्तान भारतीय सत्ता तंत्र के सबसे बड़े खेवनहार बने हुए हैं सरकारें अपनी असफलताओं का सारा दोष पहले आईएसआई पर और अब मुसलमानों पर मढ़ कर चैन से बैठती हैं। प्रबुद्ध नागरिक के रूप में अब यह हमारे सोचने का समय है कि हमें हथियारों पर पैसे खर्च करने हैं या विश्वविद्यालयों और अस्पतालों पर। हमें निजीकरण को बढ़ावा देना है या लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को। इन सारे ही प्रश्नों का उत्तर डॉ आंबेडकर सालों पहले ही दे गए हैं। वे लोग धूर्त हैं जो कहते हैं 70 सालों में कुछ नहीं बदला, वंचितों के लिए पिछले 70 साल सीढ़ी दर सीढ़ी गरिमा और उन्नति का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

No comments:
Post a Comment