11 अप्रैल 1827 को जन्मे ज्योति गोविंदराव फुले भारत के अग्रणी समाज सुधारकों में हैं। 19वीं सदी में ब्रिटिश कालीन भारत में पुनर्जागरण का दौर प्रारंभ हुआ तो उसके अग्रदूतों में ज्योतिबा फुले, राजा राम मोहन रॉय, डेराजियो, सर सैयद अहमद खान, महादेव गोविंद रानाडे जैसे लोग शामिल थे। इन सभी समाज सुधारकों के विशेषता रही कि इन्होंने कुरीतियों की सिर्फ कटु आलोचना ही नहीं की बल्कि उसके बदले वैकल्पिक न्यायपूर्ण व्यवस्था का निर्माण भी किया।
'सत्यशोधक समाज' की स्थापना करने वाले फुले ने वास्तव में आत्मा और परमात्मा की बकवास से परे जाकर व्यवस्था परिवर्तन के 'सत्य' की तलाश के लिए अपना जीवन समर्पित किया। इन्होंने ना सिर्फ चार्तुयवर्ण व्यवस्था को खारिज किया बल्कि यह भी बताया कि भारत में सिर्फ दो ही वर्ग हैं एक साधन एवं शक्ति संपन्न समूह, दूसरा सम्मान तथा संसाधन से वंचित किया गया वर्ग।
फुले की महानता इस बात में निहित है कि पहली बार भारत में वेदों के अपौरुषेय होने के दावे का पर्दाफाश तथा समस्त ब्राह्मण साहित्य की षड़यंत्र को कटघरे में खड़ा किया। अपने सुधार आंदोलनों के लिए उन्होंने ब्रिटिश शासन से सहायता मांगी और उनसे आग्रह किया कि 12 वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा नि:शुल्क दी जाए।
भारत में स्त्रियों के लिए 1948 में भारतीयों द्वारा पहला स्कूल फुले दंपति ने ही फातिमा शेख के साथ मिल कर स्थापित किया। यह इस मायने में विशिष्ट था कि इसमें वंचित वर्गों की स्त्रियों को भी प्रवेश का अधिकार था। बाल विवाह की कटु आलोचना करते हुए ज्योतिबा फुले ने इसकी तुलना अमेरिकी दास प्रथा से की और कहा कि छोटी बच्चियों को ससुराल में बहुत कठिन और अमानवीय स्थितियों का सामना करना पड़ता है और बदले में उन्हें भरपेट भोजन और कपड़ा भी नहीं मिल पाता है।
ज्योतिबा फुले की सीख में सर्वाधिक महत्वपूर्ण 'तर्क पर आधारित चिंतन' था जिसका वर्तमान समय में पुनः लोप होता
जा रहा है।

No comments:
Post a Comment